फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balwinder Safri Death: गायक बलविंदर सफरी का निधन, पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर

Wed, 27 Jul 2022 11:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह 86 दिनों से इंग्लैंड के अस्पताल में भर्ती थे। कोमा से बाहर आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उनकी सेहत में सुधार भी बताया जा रहा था। मगर अचानक मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक बलविंदर सफरी - फोटो : @DippsBhamrah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका 26 जुलाई को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलविंदर सिंह को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद यहां उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी की गई थी। मगर हालात में सुधार नहीं हुआ और वह कोमा में चले गए। परिवार ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर गायक के निधन की जानकारी दी है।

विज्ञापन


86 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह 86 दिनों से इंग्लैंड के अस्पताल में भर्ती थे। कोमा से बाहर आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उनकी सेहत में सुधार भी बताया जा रहा था। मगर अचानक मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें