फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: ट्विटर ने हटाया श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का संदेश, गायक बब्बू मान का अकाउंट भी बैन

Wed, 29 Mar 2023 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार इस मामले में कड़ा रुख अपनाया। शिअद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब के अपमान का आरोप लगाया है और उनसे पंजाब के लोगों से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञानी हरप्रीत सिंह और गायक बब्बू मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल मामले में पंजाब सरकार और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जत्थेदार को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी तो जवाब में जत्थेदार ने कहा कि मैं अपनी कौम का प्रतिनिधि हूं। अब यह मामला और भी आगे बढ़ चुका है। बुधवार को जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के ट्विटर हैंडल से कुछ संदेशों को भारत सरकार की सिफारिश के बाद हटा दिया गया है। ट्विटर पर दिख रहे संदेश में लिखा है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत मैसेज को हटाया गया है। 

विज्ञापन


उधर, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार इस मामले में कड़ा रुख अपनाया। शिअद ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब के अपमान का आरोप लगाया है और उनसे पंजाब के लोगों से माफी मांगने की मांग की।

गायक बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट भी बैन
उधर, पंजाबी गायक बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट भी भारत में बैन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट भारत सरकार की सिफारिश पर प्रतिबंधित किया गया है। उनके ट्विटर हैंडल पर बुधवार को मैसेज दिखाई दे रहा था कि भारत में उनके अकाउंट पर रोक लगाई गई है। बता दें कि बब्बू मान का बुधवार को ही जन्मदिन भी था। ट्विटर पर अपने 2.42 लाख फालोअर्स हैं। हाल ही में बब्बू मान को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। 
विज्ञापन


यह है मामला 
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोमवार को राज्य सरकार को अमृतपाल प्रकरण में गिरफ्तार सिख युवकों को 24 घंटे में रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर इन्हें 24 घंटे के भीतर रिहा नहीं किया गया तो सिख संगठन इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जत्थेदार को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी। 

सीएम मान ने जत्थेदार पर बादल परिवार का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया था। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी, आप और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) बादल परिवार का पक्ष लेते रहे हैं। बादल परिवार ने कई जत्थेदारों का अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। अच्छा होता कि आप बेअदबी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गायब स्वरूपों के लिए अल्टीमेटम जारी करते, न कि हंसते-बसते लोगों को भड़काने के लिए।

ज्ञानी हरप्रीत ने फिर किया ट्वीट
मगर बात यहीं खत्म नहीं हुई। मुख्यमंत्री के ट्वीट के कुछ देर बाद ही जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने भी जवाबी ट्वीट किया और कहा कि निर्दोष सिख युवाओं के बारे में उन्हें बोलने का अधिकार है और ये उनका कर्तव्य भी है। जत्थेदार ने लिखा हम राजनीति पर बाद में बात कर लेंगे। पहले आओ मिलकर पंजाब बचाएं। और उन मांओं को उनके निर्दोष बेटों से मिलाएं, जिन्हें जेल में डाल दिया गया। ईश्वर सबका कल्याण करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें