फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा: बिना मंजूरी मॉल में गाने की शूटिंग करने पहुंचे पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर समेत 44 पर केस

Sun, 12 Jul 2020 10:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

  • एपिडेमिक एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप
  • वीडियोग्राफर और प्राइम सिनेमा के मालिक पर भी मामला
विज्ञापन
पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर स्थित प्राइम सिनेमा शॉपिंग माल में बिना मंजूरी गाने की शूटिंग करने पहुंचे पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर, शॉपिंग माल के मालिक और वीडियोग्राफर समेत 44 लोगों के खिलाफ एपिडेमिक एक्ट का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार भुल्लर शनिवार को प्राइम सिनेमा मॉल में अपनी टीम के साथ गानों की शूटिंग करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


 भुल्लर ने न तो पुलिस प्रशासन से शूटिंग की मंजूरी ली थी और न ही सामाजिक दूरी के नियमों का ध्यान रखा। सूचना मिलते ही थाना सदर एसएचओ करनवीर सिंह संधू, पुलिस चौकी जनसूआ इंचार्ज इंस्पेक्टर निशान सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद भुल्लर, वीडियोग्राफर खुशपाल सिंह और प्राइम सिनेमा के मालिक समेत 44 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। एसपी राजपुरा आकाशदीप सिंह औलख ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें