फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाषा विभाग की पंजाबी प्रबोध परीक्षा 14 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। सरकार की ओर से भरे जाने वाले ग्रुप सी और इससे ऊपर के पदों के लिए निर्धारित योग्यताओं में से एक यह है कि उम्मीदवारों ने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय में उत्तीर्णता हासिल की हो।
विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों के पास मैट्रिक स्तर पर पंजाबी भाषा की योग्यता नहीं है, ऐसे उम्मीदवारों के लिए पंजाबी प्रबोध परीक्षा भाषा विभाग पंजाब की ओर से 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। भाषा विभाग के डायरेक्टर कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उक्त परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर होगी। यह परीक्षा पहले की तरह विभाग के मुख्य कार्यालय भाषा भवन, शेरां वाला गेट पटियाला में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का शुल्क 2000 रुपये होगा, जो नकद लिया जाएगा। फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक के मूल प्रमाण-पत्र और उनकी सत्यापित प्रतियां, 30x25 सै. मी साइज का एक स्व-पता लिखा लिफाफा, जिस पर 40 रुपये के डाक टिकट लगे हों, और उसी तस्वीर के पांच पासपोर्ट आकार के फोटो (जिनमें से दो किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित होने चाहिए) लेकर आना होगा। पंजाबी प्रबोध परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से फोन नंबर 0175-2214469 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें