फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों को बड़ा लुभाता है गिप्पी, दलजीत का जादू

Tue, 10 Dec 2013 12:32 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक पंजाब में पंजाबी फिल्मों का धंधा मंदा हो चुका है पर विदेश में तो यह टॉप गेयर पर है। यहां पंजाब की फिल्में ज्यादा चलती हैं। इसका कारण है पंजाबी कम्युनिटी।
विज्ञापन


विदेशों में पंजाबी सिनेमा की मांग भी बढ़ी है और इसके दीवाने भी। इसकी मार्केट है कनाडा, अमेरिका और यूके। दिलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल और हनी सिंह का जादू यहां सिर चढ़कर बोलता है।

‘इश्क गरारी’ के प्रोड्यूसर रवि जैन ने कहा कि फिल्म के निर्माता यूएसए और कनाडा में डिस्ट्रिब्यूटर पहले ही तलाश लेते हैं। अब पंजाबी फिल्में ज्यादा प्रोड्यूस हो रही हैं। फिल्मों की सफलता में इसकी मार्केटिंग विदेश में ज्यादा होना है।
विज्ञापन


पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री अच्छी फिल्में तैयार कर रही है। इसी कारण से लोग उनको पसंद कर रहे हैं। रवि जैन ने कहा कि कनाडा और यूएसए में बॉलीवुड एक्टर्स के फैन कम हैं जबकि पंजाबी गायकों के ज्यादा।

निर्देशक समीप कंग ने कहा कि फिल्मों की नई मार्केट मिडल ईस्ट है। इसमें इटली, नार्वे और जर्मनी की मार्केट में पंजाबी सिनेमा स्थान बना चुका है। यहां पंजाबी बोलने वाले लोग काफी हैं। इसी कारण ज्यादा रिटर्न मिलता है।

उन्होने कहा कि दुबई, लंदन, इटली ,नार्वे, यूएसए, यूके, कनाडा के बाद पोलैंड ,हॉलैंड, केपटाउन, रूस प्रमुख हैं। ‘इश्क ब्रांडी’ के निदेशक अमित पराशर ने कहा कि उनकी फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में हुई है।
विज्ञापन


वहां लोग पंजाबी कलाकारों को जानते थे। अब उन्होंने फैसला किया है कि उनकी फिल्म मॉरीशस में जरूर दिखाई जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें