फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM में ईवनिंग आरजे बने ये पंजाबी एक्टर

Thu, 15 May 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक पंजाब के प्रसिद्ध सेलेब्रिटी सिर्फ आसान सवालों का जवाब देते आए हैं, लेकिन अब हर शाम 6 बजे से 9 बजे तक उन्हें मुश्किल सवालों से गुजरना होगा। यह कहना है पंजाबी एक्टर नव बाजवा का।
विज्ञापन


नव ने हाल ही में बिग एफएम में ईवनिंग आरजे बनते हुए अपनी नई पारी की शुरुआत की। बुधवार को सेक्टर 17 के एक होटल में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बिग एफएम ने अपने नए आरजे नव और नए शो बिग फंजाबी को लांच किया।

नव ने बताया कि फतह फिल्म की प्रमोशन के दौरान उन्हें बिग एफएम का आरजे बनने की पेशकश हुई। उन्होंने बताया कि तब तो वह अपने एक्टिंग के करियर को आगे बढ़ाना चाहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फतह फिल्म रिलीज होने के बाद उन्हें लगा कि रेडियो उन्हें अपने फैन से ज्यादा अच्छी तरह से जोड़ सकता है इसलिए उन्होंने इसके लिए हां कर दी।

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख हस्ती उनके दोस्त है तो लोगों को दो एक्टर नहीं बल्कि दो दोस्त ऑन एयर सुनने को मिलेंगे। नव ने कहा कि वह आरजेइंग के साथ अपने फिल्मी करियर को भी आगे बढ़ाएंगे।

नव वैसे तो पटियाला से हैं, लेकिन शो के लिए वह चंडीगढ़ में ही रहेंगे। यह शो चंडीगढ़ के अलावा जालंधर, पटियाला, अमृतसर, शिमला, हिसार और जम्मू में भी रिले किया जाएगा।  

एक महीने की ली ट्रेनिंग
नव ने बताया कि उनकी आवाज हालांकि काफी हैवी है, लेकिन रेडियो के लिए सिर्फ इतनी काफी नहीं होता। रेडियो में कई चैलेंज होेते हैं इसीलिए उन्होंने एक महीने की बिग एफएम से ही ट्रेनिंग भी ली।

ये होंगे शो के स्पेशल सेगमेंट
नव शव एंड ऑल (इसमें शहर के युवाओं के साथ नव बातचीत करेंगे साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में हो रही गॉसिप को भी शेयर करेंगे), तकड़ी, चर्चे ते खर्चे, खबरां दी खबर, सेलेब कनेक्ट, क्रोस कनेक्शन, रंजीत सिंह उर्फ रॉकी स्पेशल ऑफ द डे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें