फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूथ कांग्रेस का चुनाव कार्यक्रम तय, यहां देखें

Fri, 17 Jul 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूथ कांग्रेस की पंचायत और विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया 21 से 25 जुलाई तक चलेगी। वहीं राज्य स्तरीय चुनाव की तिथि की घोषणा 28 जुलाई को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पंचायत और विधानसभा स्तरीय चुनाव का ऐलान वीरवार को यहां पंजाब के रिटर्निंग अफसर नसीम खान व जेडआरओ जयइंद्र रमोला ने किया।

उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को नामांकन होंगे, 18 व 19 जुलाई को नामांकन जांच के अलावा आपत्तियां व चुनाव चिह्न जारी की प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं 21 से 25 जुलाई तक वोटिंग होगी।

राज्य की आठ हजार पंचायतों में से करीब तीन लाख 25 हजार वोटें बनी थीं। पड़ताल के बाद सदस्यों की संख्या दो लाख 40 हजार रह गई हैं। पंचायत स्तर पर सात पदाधिकारी चुने जाने हैं, जबकि विधानसभा स्तर पर 15 पदाधिकारियों का चयन होगा।
विज्ञापन


चुने हुए अधिकारी बाद में राज्यस्तरीय चुनाव में वोट कर सकेंगे। 28 जुलाई तक राज्यस्तरीय चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम लोकसभा स्तरीय और राज्यस्तरीय चुनाव के लिए होगा।

चुनाव में एक अध्यक्ष, एक महिला समेत तीन उपाध्यक्ष व 12 सचिव चुने जाएंगे। सर्वाधिक मत हासिल करने वाला अध्यक्ष और उल्टे क्रम में सर्वाधिक मत हासिल करने वाले तीन अन्य उपाध्यक्ष बनेंगे। इसी प्रकार सचिवों का चुनाव होगा।

आल इंडिया यूथ कांग्रेस के सचिव अनंत दहिया ने जानकारी दी कि पहले अध्यक्ष के लिए आए 13 सक्रिय नेताओं में से दो आशु व जगदीप गोल्डी के नाम अब महासचिव पद की दौड़ में आ गए हैं।

उधर, दावों पर विचार करने के बाद आल इंडिया यूथ कांग्रेस ने एनएसयूआई के तीन नेताओं दमन बाजवा, वरिंदर ढिल्लों व गोल्डी खंगूड़ा को अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने वाले नेताओं के तौर पर शामिल किया है। अब अध्यक्ष पद की दौड़ के शामिल नेताओं की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें