वीडियो में बटाला के पार्क में एक लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आती है। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी लड़की को थप्पड़ मारती है। वहीं पुलिस महिलाकर्मियों का कहना है कि उनकी स्कूलों, कॉलेज और पार्क पर पीसीआर ड्यूटी लगी है, ताकि शहर के माहौल को ठीक रखा जाए।
बटाला के समाधि रोड पर बने पार्क में एक लड़की को दो पीसीआर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने दोनों ही महिला पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
वीडियो में बटाला के पार्क में एक लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आती है। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी लड़की को थप्पड़ मारती है। वहीं पुलिस महिलाकर्मियों का कहना है कि उनकी स्कूलों, कॉलेज और पार्क पर पीसीआर ड्यूटी लगी है, ताकि शहर के माहौल को ठीक रखा जाए। उन्हें लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि इस पार्क के नजदीक आईलेट्स सेंटरों से आए प्रेमी जोड़े बैठते हैं और आसपास का माहौल खराब करते हैं।
बताया जा रहा है कि पहले तो दोनों पुलिसकर्मियों ने लड़की से बातचीत की, लेकिन लड़की बहस करने लगी तो पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई। इस संबंध में पीसीआर इंचार्ज बटाला और सब इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि दोनों महिला पुलिसकर्मियों को पीसीआर ड्यूटी से पुलिस लाइन बटाला में तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस पार्क में अक्सर प्रेमी जोड़े बैठते हैं, जिससे इन प्रेमी जोड़ों के कारण आस-पास के लोगों को परेशानी होती है। वहीं इस संबंध में समाजसेवी मास्टर जोगिंदर सिंह अचलीगेट का कहना है कि महिला पुलिसकर्मियों ने ऐसी हरकतों को रोकने के लिए जो किया वह ठीक है। वहीं युवाओं को भी चाहिए कि वह ऐसा न करें। अपने माता-पिता के अच्छे संस्कारों को बरकार रखें, ताकि ऐसी कार्रवाई की नौबत ही न आए।