फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गणतंत्र दिवस पर केंद्र की तरफ से खारिज झांकी को दिल्ली में 26 को दिखाएगा पंजाब, मान सरकार का फैसला

Tue, 02 Jan 2024 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अब पंजाब सरकार पंजाब और दिल्ली में अपने बैनर पर पंजाब की झांकी प्रदर्शित करेगी।
विज्ञापन
मंत्री कुलदीप धालीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के कारण उठे विवाद में पंजाब के कड़े तेवर बरकरार हैं। पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है कि पंजाब की तीनों झांकियों को पंजाब के अलावा दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस साल दिल्ली सरकार की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में सरकार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सूबे के लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार पंजाब और दिल्ली में अपने बैनर पर पंजाब की झांकी प्रदर्शित करेगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने दिल्ली में लाल किले पर भारत पर्व में खारिज की गई झांकियों को प्रदर्शित करने की केंद्र की पेशकश भी ठुकरा दी थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें