तापमान में अभी गिरावट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार की गई घोषणा से किसानों को आने वाले दिनों में कोई राहत होते नहीं दिखाई दे रही है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की इस घोषणा के बाद किसानों का चिंतित होना लाजिमी है।
इनको हो रहा नुकसान
हाल ही में पौधे लू से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप से उनके जलने का खतरा है। जुलाई में बोई जाने वाली धान की नर्सरी में भी गर्मी से नुकसान की ज्यादा संभावना है। मूंग की फसल सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
किसान इन बातों का रखें ख्याल
- किसान नई फसलों में पानी की कमी न होने दें
- फसल के होने वाले विकास पर नजर बनाए रखें
- फलदार पौधों पर पराली की मलचिंग किसान करें
- बागों में नमी बनाए रखनें के उपाय करें
- मूंग की फसल में भी पराली की मलचिंग करें