4.75 क्विंटल फसल होने का अनुमान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए किसानों ने इस साल लगभग एक लाख एकड़ क्षेत्रफल में मूंग की फसल की बुवाई की, जबकि पिछले साल 50,000 एकड़ क्षेत्रफल मूंग के अधीन था। इस साल राज्य भर में 4.75 लाख क्विंटल उपज होने का अनुमान है।
अब तक 1503 क्विंटल फसल की आमद
पंजाब मंडी बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य भर की विभिन्न मंडियों में 1503 क्विंटल मूंग की आमद हुई है, जिसमें से अब तक 878 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। राज्य की एजेंसी मार्कफेड ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 663 क्विंटल, जबकि बाकी 215 क्विंटल निजी एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक भाव पर खरीदा।
डीबीटी से हो रहा भुगतान
राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई फसल की अदायगी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कर रही है। खरीद एजेंसी मार्कफेड मूंग बेचने वाले किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान कर रही है।