फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: कोहरे से दृश्यता शून्य; हादसों में दूसरे दिन पांच और की मौत, दो उड़ानें रद्द व 27 डायवर्ट

Wed, 27 Dec 2023 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए भी पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। खासतौर से मंगलवार की तरह बुधवार को भी पंजाब में बेहद घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर राज्यों में घने कोहरे का कहर जारी है। पंजाब में लगातार दूसरे दिन कोहर के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 जख्मी हो गए। मोहाली में पति-पत्नी, जबकि गुरदासपुर में मां-बेटी की सड़क हादसे मे जान चली गई। वहीं, अमृतसर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोगा जिले में तीन अलग-अलग जगह पर सड़क हादसे हुए। कपूरथला के ढिलवां में जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर सुबह धुंध के कारण नौ वाहन आपस में टकरा गए। इसमें कुछ लोग जख्मी हो गए। सोमवार को भी राज्य में तीन लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


कोहरे के कारण अमृतसर में मंगलवार को दृश्यता जीरो पहुंच गई, जबकि पटियाला व लुधियाना में मात्र 10 मीटर और आदमपुर, बठिंडा व हलवारा में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। इससे सड़क, रेल व हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुआलालंपुर की दो उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि दिनभर 27 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रि-शेड्यूल करना पड़ा। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि उड़ान रात करीब ढाई बजे रवाना होनी थी। इसके बाद अमृतसर से मलेशिया को साढ़े तीन बजे रवाना होना था। श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट का समय बदल कर दोपहर 1:50 बजे रवाना किया गया। वहीं, सुबह के समय सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन

- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चार दिन के लिए कोहरे का रेड अलर्ट, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए भी पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। खासतौर से मंगलवार की तरह बुधवार को भी पंजाब में बेहद घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला के लिए जारी किया गया है। इन जिलों में दृश्यता जीरो रह सकती है। ऐसे में विभाग ने इन जिलों में लोगों को विशेष तौर से वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते नए साल का स्वागत घने कोहरे और बारिश के साथ हो सकता है।

चार दिन बाद बारिश के आसार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह ने बताया कि पंजाब में अगले चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर सूबे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, इसलिए प्रभाव ज्यादा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

          पंजाब में बठिंडा रहा सबसे ठंडा

जिला तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बठिंडा 6.4
अमृतसर 8.2
लुधियाना 7.2
पटियाला 8.6
पठानकोट 6.5
फरीदकोट 7.5
जालंधर 8.3
मोगा 8.1

लगातार दूसरे दिन गिरा अधिकतम पारा

पंजाब में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को दिन के पारे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की कमी रही थी, वहीं मंगलवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। इस तरह से दो दिन में पारे में 3.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक रहा। लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। लुधियाना का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें