फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब में हल्की बारिश से गिरा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया एक मई का यलो अलर्ट

Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में पारे में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को पंजाब में सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री का अधिकतम तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। उधर, गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 8.8 मिलीमीटर व गुरदासपुर में 5.0 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गुरुवार को हुई हल्की बारिश से पारे में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब एक मई के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले विभाग ने गुरुवार से लेकर 30 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया था। पंजाब में कई जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में पारे में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को पंजाब में सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री का अधिकतम तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। उधर, गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 8.8 मिलीमीटर व गुरदासपुर में 5.0 एमएम बारिश हुई। जबकि पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

बठिंडा के अलावा पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, लुधियाना का 31.0 पटियाला का 35.1, पठानकोट का 32.3, गुरदासपुर का 33.0, बरनाला का 33.9, होशियारपुर का 32.1, जालंधर का 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य के नजदीक रही। सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें