फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mocha Cyclone: पंजाब में दिखेगा तूफान 'मोचा' का असर, बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Tue, 09 May 2023 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में 13 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखेगा। इसके चलते 13 व 14 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तूफान 'मोचा' का असर पंजाब में भी दिखेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक तूफान के असर से हवाओं का पैट्रर्न बदल जाएगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और यह हवाएं क्योंकि ज्यादा गर्म नहीं होती हैं, इसलिए फिलहाल तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। इससे आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। वहीं, पंजाब में 13 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखेगा। इसके चलते 13 व 14 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


उधर, मंगलवार को पंजाब के पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा। सबसे अधिक 38.5 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 35.5 डिग्री, लुधियाना का 35.9, पटियाला का 36.9, फरीदकोट का 35.5, बरनाला का 36.2, फतेहगढ़ साहिब का 36.7 डिग्री, जालंधर का 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.0 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे रही। सूबे में सबसे कम 16.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना का न्यूनतम पारा 18.2, पटियाला का 19.1, जालंधर का 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई लेकिन पंजाब में मौसम शुष्क रहा। इसके चलते तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है और इस दौरान पारे में वृद्धि भी दर्ज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें