आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तारीख तय हो गई है। दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तारीख तय हो गई है। दोनों 13 मई को दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। समारोह में लगभग 150 करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। राघव और परिणीति दिल्ली रवाना हो चुके हैं। समारोह में राजनीति और फिल्म जगत की तमाम हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव चड्ढा लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़े हैं और लंबे समय से दोस्त हैं। परिणीति और राघव एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। हाल ही में परिणीति और राघव मोहाली में क्रिकेट मैच देखने पहुंचे थे। स्टेडियम में परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे भी लगे थे। इस पर परिणीति भी हैरान रह गईं थीं। परिणीति अपनी आने वाली फिल्म 'चमकीला' में दिखेंगी। स्टेडियम में परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे भी लगे थे। इस पर परिणीति भी हैरान रह गईं थीं। परिणीति अपनी आने वाली फिल्म 'चमकीला' में दिखेंगी।