फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मोहाली के मेयर से विजिलेंस ने की दो घंटे पूछताछ, सात जून को फिर किया तलब

Tue, 30 May 2023 10:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू के छोटे भाई हैं। वह मंगलवार को विजिलेंस के दफ्तर में सुबह 9 बजे पहुंच गए थे। वह करीब दो घंटे तक विजिलेंस के दफ्तर में रहे।
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले का सामना कर रहे भाजपा नेता एवं मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू से मंगलवार को विजिलेंस ने दोबारा पूछताछ की। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने उनसे करीब दो घंटे उनके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़ी जमीन को लेकर पूछताछ की। उन्होंने जमीन का सारा रिकॉर्ड भी विजिलेंस को सौंपा है।

विज्ञापन


वहीं, विजिलेंस ब्यूरो ने अब उनसे जमीन के कुछ और रिकॉर्ड मांगे हैं। अब उन्हें सात जून को विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष फिर पेश होना पड़ेगा। हालांकि अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि जिस मामले की जांच के लिए उन्हें बुलाया गया था उस संबंधी शिकायत की कॉपी अभी तक विजिलेंस ने उन्हें दिखाई नहीं है। वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। 

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू के छोटे भाई हैं। वह मंगलवार को विजिलेंस के दफ्तर में सुबह 9 बजे पहुंच गए थे। वह करीब दो घंटे तक विजिलेंस के दफ्तर में रहे। विजिलेंस दफ्तर से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि उनकी रियल एस्टेट कंपनी से जुड़ी जमीन के संबंध में उन्हें बुलाया गया था। वह दस्तावेज समेत विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश हुए थे। गौरतलब है कि अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के भाई बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ भी जांच चल रही है। उन्हें दो जून को तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें