फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: 2 दिन के विजिलेंस रिमांड पर ओपी सोनी, अदालत में पेशी के बाद बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Mon, 10 Jul 2023 02:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सोनी के वकील प्रदीप सैनी ने कहा कि अदालत में एक घंटे तक बहस चली और दो दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। उन्होंने कहा कि आठ महीने की जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो को कुछ नहीं मिला तो पुलिस रिमांड के दौरान क्या मिलता है, 12 जुलाई को सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विजिलेंस ने पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को किया पेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार की दोपहर पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने सोनी को रविवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने के बाद कुछ ही देर में सोनी की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो ने आठ महीने की जांच के बाद रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज करने के बाद उन्हें देर रात को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि साल 2016 से 2022 तक उनकी आय 4.52 करोड़ रुपये थी जबकि उन्होंने इस दौरान 12.48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विजिलेंस के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को सोमवार की दोपहर अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने सोनी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी सिंह ने बताया कि अदालत से बाहर लाने के कुछ समय बाद ही ओपी सोनी के दिल में तकलीफ हुई। उन्हें तुरंत ही मजीठा-वेरका बाईपास स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अश्विनी कुमार, पप्पू, मिट्ठू मदान ने कहा कि ओपी सोनी एक ईमानदार नेता हैं। पिछले 35 साल से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्यूरो ने यह केस अकेले ओपी सोनी पर नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी पर दर्ज किया है।

वहीं सोनी के वकील प्रदीप सैनी ने कहा कि अदालत में एक घंटे तक बहस चली और दो दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। उन्होंने कहा कि आठ महीने की जांच के दौरान विजिलेंस ब्यूरो को कुछ नहीं मिला तो पुलिस रिमांड के दौरान क्या मिलता है, 12 जुलाई को सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें