फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू ने जारी किया सिंडीकेट चुनाव शेड्यूल, पढ़ें

Wed, 09 Dec 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन ने 2016 की नई सिंडीकेट का चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया के अनुसार सिंडीकेट के 15 मेंबर के लिए चुनाव 18 दिसंबर और डीन फैकल्टी के लिए 19 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिंडीकेट चुनाव पहले 6 और 7 दिसंबर को निर्धारित किया था। लेकिन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 14 फैकल्टी मेंबर द्वारा फैकल्टी बदलने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


5 दिसंबर को सीनेट मीटिंग में ही कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव रद्द करने का फैसला कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर ने लिया था।

नए शेड्यूल के तहत 18 दिसंबर को सुबह 9 से 10 बजे तक आर्ट्स और साइंस फैकल्टी के 3 मेंबर के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

अन्य फैकल्टी में लैंग्वेज के लिए 12.15, मेडिकल साइंस फैकल्टी के लिए 2 बजे और साइंस फैलो के लिए 4 बजे वोटिंग कराई जाएगी।

विभिन्न डीन,सेक्रेटरी के लिए 19 दिसंबर को चुनाव होंगे।  गौरतलब है कि अब सभी सीनेट मेंबर को पुरानी फैकल्टी के हिसाब से ही चुनाव लड़ना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें