फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड केस में पहली बार खुलकर बोले कैप्टन

Wed, 09 Dec 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में पहली बार पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलकर बातचीत की। उन्होंने मामले में द्वेष की राजनीति न करने के दावे को हास्यास्पद करार दिया है। इसमें भाजपा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य को फंसाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि भाजपा दावा कर रही है, इसमें कोई राजनीतिक द्वेष नहीं है। तो फिर क्यों भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी इस केस पर इतना जोर दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी को न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास है, इस केस को कानूनी तरीके से लड़ा जाएगा, लेकिन इस केस में भाजपा नेताओं और सरकार द्वारा दिखाए उत्साह को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कैप्टन ने कहा कि भाजपा ने ईडी के डायरेक्टर राजन कटोच को हटा दिया था, जब उन्होंने इस केस का कोई महत्व न होने की बात कही थी और इसे बंद करने के आदेश दिए थे। यह द्वेष की राजनीति नहीं तो और क्या है। कैप्टन ने सवाल किया कि अगर भाजपा द्वेष की राजनीति नहीं कर रही तो उसके सत्ता में आते ही कैसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी चिदंबरम व उनके बेटे, वीरभद्र सिंह व उनके परिजनों और खुद उनके परिजनों के खिलाफ केस खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें