फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू रोज फेस्टः वीकेंड पर उमड़ी भीड़, गुलाबों के साथ सेल्फी

Sun, 28 Feb 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) रोज फेस्टिवल में शनिवार को जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने खिलते गुलाबों का साथ सेल्फी का लुत्फ उठाया। अमर उजाला के सहयोग से आयोजित पीयू रोज फेस्टिवल में ट्राइसिटी के 20 हजार से अधिक लोगों ने गुलाबों की खूबसूरती और झूलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


खुशनुमा मौसम में रोज गार्डन की क्यारियों में खिलखिलाते गुलाबों के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लगी रही। सेल्फी खींचो इनाम पाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। पीयू प्रशासनिक ब्लॉक के सामने रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

छुट्टी के कारण ट्राइसिटी के लोगों का वीकेंड पीयू रोज गार्डन में ही मना। रोज गार्डन में 178 वैरायटी के साढ़े तीन हजार से अधिक फूलों को देखकर हर किसी का मन खिल उठा। शाम को पंजाबी कॉमेडियन राणा रणबीर ने अपनी प्रस्तुति से सभी को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन


उधर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के भूपेंद्र सिंह ने रोज फेस्टिवल की स्टार नाइट से पहले लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में गीतों के माध्यम से जागरूक किया। पीयू ने फ्लॉवर शो के विजेताओं की घोषणा भी की गई।

पीयू 7वीं बार रोज फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। पीयू का रोज फेस्टिवल में रिकार्ड भीड़ आ रही है। हार्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों ने रोज गार्डन तैयार करने में काफी मेहनत है। रविवार को भी लोग परिवार के साथ रोज फेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

- दीपक कौशिक, प्रेसिडंट पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन और रोज फेस्टिवल कमेटी के कोआर्डिनेटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें