मेडिकल साइंस की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। एक रिसर्चर ने ब्लड कैंसर का इलाज खोज निकाला है। कैंसर जैसी बीमारी के इलाज में रेडियो थेरेपी और कीमोथेरेपी का प्रयोग किया जाता है। लेकिन दोनों ही तरह का इलाज मरीज के लिए भविष्य में काफी दिक्कतें पैदा करता है।
ये तरीके सेहत के हिसाब से सही नहीं माने जाते। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित बॉयो टेक्नोलॉजी विभाग की शोधकर्ता अक्षरा गोस्वामी ने ब्लड और पेन्क्रियाज कैंसर की रोकथाम के लिए नया तरीका निकाला है। बेकार समझी जाने वाली कांग्रेस घास से अब ब्लड कैंसर का इलाज हो सकेगा।
जानकारी अनुसार अक्षरा गोस्वामी के ब्लड कैंसर पर तैयार शोधपत्र को स्पेन में होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस के लिए चयनित किया गया है। अक्षरा ने बताया कि 19 से 21 मई 2017 तक एनुअल वर्ल्ड कांग्रेस(डब्ल्यूसीसी-17) में वह ब्लड कैंसर की रोकथाम में कांग्रेस घास के महत्व पर तैयार शोधपत्र पेश करेंगी।