फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह को मिलेगा पीयू का पहला खेल रत्न

Sat, 12 Mar 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को होने वाली कंवोकेशन की रिहर्सल के दौरान लिस्ट में नाम चेक करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के 65वें दीक्षांत समारोह में रविवार को हॉकी के जाने माने खिलाड़ी बलबीर सिंह (सीनियर) को पीयू के पहले खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। शनिवार को पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन


पीयू दीक्षांत समारोह में पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1193 स्टूडेंट को विभिन्न सम्मान दिए जाएंगे।  जिसमें 298 पीएचडी डिग्री भी शामिल हैं। सभी संकायों में पहले तीन स्थान पर आने वाले 524 विद्यार्थियों को भी ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमफिल की डिग्री दी जाएगी। 361 विद्यार्थियों को मेडल भी दिए जाएंगे।

11.15 बजे के बाद नो एंट्री
पीयू डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन विनीत पूनिया के अनुसार दीक्षांत समारोह में सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी शिरकत करेंगे। पूनिया के अनुसार सवा ग्यारह के बाद किसी भी स्टूडेंट को जिम्नेजियम हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभिभावकों के बैठने के लिए जिम्नेजियम हॉल के बाहर इंतजाम किए गए हैं। समारोह के लाइव टेलिकास्ट के लिए भी एलसीडी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें