फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की रैंकिग में सुधार, देशभर में मिला ये स्थान

Thu, 08 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से वित्तीय संकट और अन्य विवादों से जूझ रही पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। पंजाब यूनिवर्सिटी भारत में 10वें नंबर पर आ गई है, जबकि पिछले साल यह 12वें नंबर पर थी। अगर एशिया की बात करें तो पीयू 121 के स्लॉट से उभरकर 114वें रैंक पर आ गई है। 
विज्ञापन


खास बात है कि इस रैंकिंग के स्लैब से आईआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस से मुकाबला न करते हुए सिर्फ यूनिवर्सिटी की बात की जाए तो पीयू उत्तर भारत की नंबर एक रैंक की यूनिवर्सिटी बन गई है। यह ताजा रैंकिंग टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटीज ने जारी की है। इसमें पीयू की पिछली रैंकिंग में काफी हद तक सुधार हुआ है।

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटीज की तरफ से 2018 के लिए जारी की गई रैंकिंग में पीयू को ओवरऑल 31.6 स्कोर मिला है। अगर अलग-अलग श्रेणी के अंक देखे जाएं तो टीचिंग में पीयू को 32.4, रिसर्च में 10.6, इंडस्ट्री इंकम में 31.8 और इंटरनेशनल आउटलुक में 16 अंक मिले हैं। जो पिछले साल के मुकाबले थोड़े सुधार के साथ जारी हुए हैं। 
विज्ञापन

भारतीय शिक्षण संस्थानों में पीयू को दसवां रैंक मिला है और पीयू से आगे देश की आईआईटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली हैं। भारत में नंबर एक रैंक इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस को मिला है।

यह अच्छे संकेत हैं कि पीयू की रैंकिंग में सुधार हुआ है। पीयू शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में सुधार लाने की लगातार कोशिश कर रही है। कई तरह की चुनौतियों के बावजूद रैंकिंग अच्छी होने के पीछे स्टूडेंट्स, शिक्षक और अन्य स्टाफ की मेहनत है।
विज्ञापन

- प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, वाइस चांसलर, पंजाब यूनिवर्सिटी

पीयू की रैंकिंग में काफी अच्छा सुधार हुआ है और यह सकारात्मक नतीजे हैं, जिन्हें बरकरार रखते हुए अच्छा काम किया जाएगा।
- प्रो. एम राजीव लोचन, डायरेक्टर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें