पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन 14 से 18 दिसंबर तक 9वें गुलदाऊदी शो का आयोजन करेगा। पीयू हार्टिकल्चर विभाग आज कल गुलदाऊदी शो की तैयारियों में जुटा है। शो का उद्घाटन पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर 14 दिसंबर को दोपहर 3 बजे करेंगे। पीयू हार्टिकल्चर विभाग के डिविजिनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि कैंपस में स्थित मिनी रोज गार्डन में गुलदाऊदी शो में इस बार करीब 4 हजार पौधे रखे जाएंगे। इसमें गुलदाऊदी की करीब 30 नई वैरायटी देखने को मिलेंगी। ठाकुर के अनुसार, इस शो के लिए जून से ही तैयारियां चल रहीं थीं। इस साल गुलदाऊदी का थीम क्लीन एंड ग्रीन इन्वायरमेंट रखा गया है।
शो में पहली बार फूलों से तितलियों की कलाकृतियां भीरखी जाएंगी जो 4-4 फीट बड़ी होंगी। शो के लिए महात्मा, कस्तूरबा, एलिजाबैथ फूल की वरायटी करनाल से मंगवाई गई है। शो में करीब 4 हजार फूलों के गमले रखे जाएंगे जिनमे 25 से 30 किस्मों के वह फूल होंगे जो कैंपस में 15 साल बाद दिखेंगे। शो में इस बार 25 से 30 नए फूलों की किस्में नई होंगी। इनमें स्नो बॉल,चाईम, पिंक जियंट,रॉबिन हुड,चैसएपीक,कासा ग्रेंडा,डोरी क्वीन,अलफर्ट विनसम, किकु बियोरे, चंद्रमा आदि शामिल हैं।