वे छात्राओं के अधिकार को अनदेखा कर रहे हैं। पीयू प्रशासन के इस रवैये को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉस्टल नंबर- 3 एवं 4 के सामने चल रहा डे-नाइट प्रोटेस्ट उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। मीटिंग के बाद छात्र संगठनों ने सभी हॉस्टल गर्ल्स को कॉल कर ब्लैक दिवाली प्रोटेस्ट के लिए कॉल कर दी।
दो घंटे का जो समय बढ़ाया है वो भी नहीं पता कब होगा लागू
पीयूसीएससी, एसएफएस, पीएसयू, एआईएसए के सहयोग से चल रहे इस प्रोटेस्ट के छात्रों ने कहा कि पीयू प्रशासन ने गर्ल्स हॉस्टल का जो समय रात नौ बजे से बढ़ाकर रात 11 बजे कर दिया, वह भी कब लागू होगा, इसकी भी विद्यार्थियों को जानकारी नहीं है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में अब दिवाली की छुट्टियां हो गई हैं। इस मामले में वाइस चांसलर से विचार-विमर्श किया जाएगा। वे अभी बाहर हैं। सोमवार को उनके आने के बाद ही इस मसले पर बात होगी। -प्रो. इमनुअल नाहर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर