युवक और युवतियां ध्यान दें। 14 फरवरी वेलेंटाइन दिवस पर पंजाब यूनिवर्सिटी का गेट नंबर वन और 3 बंद रहेगा। स्टूडेंट्स गेट नंबर-2 (सेक्टर-15 के विपरीत) से ही प्रवेश कर सकंगे।
गेट नंबर-1 और 3 सुबह साढ़े 9 से 3 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा यूनिवर्सिटी कैंपस में हर किसी का प्रवेश आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही हो सकेगा। पीयू ने यह फैसला इस दिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए लिया है।