फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU: 11 गुना तक फीस बढ़ाने पर बवाल, कॉलेजों में हिंसक हुआ प्रदर्शन

Thu, 06 Apr 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू में फीस बढ़ोतरी पर विद्यार्थियों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू में फीस बढ़ोतरी का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-11 के बाहर छात्राओं ने जमकर हंगामा हुआ। वहीं पीयू में भी विद्यार्थियों ने वीसी दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


छात्राओं ने सबसे पहले फीस बढ़ोतरी के विरोध में कालेज प्रशासन से बात की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने के बाद जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ समय के बाद डीएवी कालेज सेक्टर-10, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-11 के सैकड़ों विद्यार्थी भी उनके साथ हो लिए। करीब डेढ़ घंटे तक 11 के कालेज में नारेबाजी करने के बाद स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आफिस तक रैली निकाली। इस दौरान वहां 500 से अधिक स्टूडेंट्स को रोकने के लिए वाटर कैनन, गिरफ्तारी के लिए बसें और 100 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी लगाए गए थे। 

फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रही बीएसई तृतीय वर्ष की एक छात्रा के विरोध के दौरान कपड़े फट गए। छात्रा इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रही थी। उसकी उग्रता को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आई। तीन बार कोशिश करने के बाद जब विद्यार्थियों ने पीयू जाने के लिए रैली निकाली तो पुलिस ने कुछ विद्यार्थियों को पकड़ने का प्रयास किया। कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान प्रदर्शन की अगुवाई कर ही छात्रा के कपड़े फट गए। कपड़े फटने के बाद अन्य छात्राओं ने बीच आकर बचाव किया और उसे दुपट्टा देकर ढका गया। इसके बाद छात्रा की तरफ से पुलिस प्रशासन का विरोध किया और उनकी कार्रवाई को गैर जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के सैकड़ों स्टूडेंट्स भी पहुंचे वीसी ऑफिस

कॉलेज के सैकड़ों स्टूडेंट्स भी पहुंचे वीसी ऑफिस
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कैंपस स्टूडेंट्स के साथ विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी वीसी ऑफिस पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। पहली बार स्टूडेंट्स की इस कदर एकजुटता देखने को मिली। 500 से अधिक स्टूडेंट्स को रोकने के लिए वाटर कैनन, गिरफ्तारी के लिए बसें और 100 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी लगाए गए थे। 

धरना स्थल पर एबीवीपी, एसएफएस, पुसू और आइसा जैसे छात्र संगठनों के छात्र नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बारी-बारी से छात्र संगठनों के नेताओं ने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। धरना स्थल पर लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा थी। सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 3 बजे तक धरना चला। वीसी प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर कैंपस से कहीं बाहर थे जिस कारण स्टूडेंट्स ने उनके घर को घेरने का प्रस्ताव टाल दिया। 

आइसा के छात्र नेता विजय कुमार ने बताया कि वीरवार से संघर्ष और कड़ा होगा। सभी कॉलेजों से स्टूडेंट्स वीसी हाउस का घेराव करने पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। जब तक फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। एसएफएस छात्र नेता दमन ने कहा कि सभी मिलकर फीस बढ़ोतरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। एबीवीपी छात्र नेता सौरभ और पुसू नेता तेजिंद्र भी धरना स्थल पर थे। पीयू काउंसिल प्रेसिडेंट निशांत कौशल भी धरने के आसपास दिखे।

आंदोलन हाइजेक न हो जाए इसलिए एबीवीपी अपना धरना छोड़ पहुंची
अलग-अलग कॉलेज से स्टूडेंट्स विरोध जताने वीसी ऑफिस पहुंचे। इनमें अधिकतर छात्राएं थी साथ ही ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या अधिक थी जो किसी संगठन से नहीं जुडे़ थे। ऐसे में पीयू में सक्रिय छात्र संगठनों के नेता भी धरना स्थल पर पहुंच गए। एसएफएस छात्र नेता धरने पर बैठे स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। एबीवीपी छात्र नेता भी एडमिन ब्लॉक के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे अकेले स्टूडेंट को छोड़कर धरने पर पहुंच गए। धरने के दौरान एबीवीपी के धरना स्थल पर अकेला ही समर्थक मौजूद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें