पंजाब यूनिवर्सिटी ने 21 जून को हुए एलएलबी थर्ड ईयर एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
आंसर की के बारे में किसी भी तरह की जानकारी से संबंधित ऑब्जेक्शन स्टूडेंट्स व्यक्तिगत रूप से अरुणा रंजीत चंद्रा हॉल में 26 जून शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
इसके अलावा पीयू की वेबसाइट arcet@pu.ac.in पर भी मेल से शिकायत भेजी जा सकती है। इस टेस्ट में कुल 3872 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे।
पीयू लॉ डिपार्टमेंट के मॉर्निंग और इवनिंग सेशन में अलग-अलग 202-202 सीटें हैं। इसके अलावा पीयू रीजनल सेंटरों की सीटों पर भी इसी टेस्ट के आधार पर दाखिला होना है।