फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल खिलाड़ी की गंगनहर में डूबने से मौत, आईबी में अफसर हैं पिता

Sat, 03 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रुड़की में गंगनहर में डूबने से नेशनल खिलाड़ी की मौत
विज्ञापन
कैनोइंग प्लेयर की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह अभ्यास कर रही थी। पंजाब यूनिवर्सिटी की कैनोइंग प्लेयर राजशिखा मलिक (19) के साथ ये हादसा रुड़की स्थित गंगनहर में हुआ। राजशिखा वहां आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग के ट्रेनिंग कैंप में शामिल थीं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब वह सी-4 में अभ्यास कर रही थीं, उस दौरान यह हादसा हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ, उनके साथ और तीन लड़कियां भी अभ्यास कर रही थीं। अभ्यास करते समय चारों खिलाड़ियों को चक्कर आ गया और वे नहर में गिर गईं। रेस्क्यू कर सभी को निकाला गया लेकिन तब तक शिखा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया। राजशिखा के पिता राजपाल मलिक चंडीगढ़ आईबी में तैनात हैं। वह परिवार के साथ सेक्टर 46 में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वह रुड़की के लिए रवाना हो गए। राजपाल मलिक के राजशिखा समेत तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स की नेशनल प्लेयर थी

रुड़की में गंगनहर में डूबने से नेशनल खिलाड़ी की मौत - फोटो : फाइल फोटो
राजशिखा मलिक एक बेहतरीन खिलाड़ी थी। हालांकि वाटर स्पोर्ट्स में वह पिछले  कुछ महीने पहले ही आई थी। वह एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। 1500 मीटर, 3000 मीटर में वह तीन बार नेशनल खेल चुकी थी। इसकेसाथ ही एनसीसीए की कैडेट भी रही।

राजशिखा मलिक हमारी एक होनहार छात्रा थी।  कैंप में जाने की कॉलेज को कोई सूचना नहीं थी, न ही कोई परमिशन दी गई थी। मेरी जानकारी में 1 अगस्त को उसने क्लास लगाई थी। जब भी कभी इंटर यूनिवर्सिटी के कैंप लगाया जाता है तो कालेज को उसकी सूचना दी जाती है। मृतक छात्रा के परिवार की मदद के लिए कालेज तैयार है।
 -डॉ. अनिता कौशल, प्रिंसिपल, जीसीजी- 11

- मुझे इसकी जानकारी मिली है कि अभ्यास के दौरान खिलाड़ी को चक्कर आए थे। उसे बचाने के प्रयास किए गए। कैंप के लिए बाकायदा ट्रायल हुए थे और सूचना भी भेजी गई थी।
-परमिंदर सिंह, डायरेक्टर, पीयू स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट

- घटना के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। खेल निदेशक से बात करें।
- नवदीप गोयल, डीएसडब्ल्यू पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें