चंडीगढ़ में धारा 144 के बीच 900 पुलिसकर्मियों की निगरानी में पीयू सहित नौ कॉलेजों के छात्र संगठन चुनाव करवाया जाएगा। शहर की पहली महिला एसएसपी के नेतृत्व में 5 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, महिला पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस व पीसीआर टीम सुरक्षा-व्यवस्था की बागडोर संभालेंगे। इस दौरान अराजकत्व, बिना आईडी व बिना किसी सही कारण कैंपस में प्रवेश करने पर चुनावी समाप्ति तक हवालात की हवा खानी पड़ जाएगी।
पीयू सहित सभी नौ कॉलेजों के कैंपस व बाहरी गेटों पर पुलिसकर्मियों का पहरा होगा। प्रत्येक युवक-युवतियों का आईडी कार्ड, गाड़ी की चेकिंग कर एंट्री देना खुद पुलिस करेंगी। किसी तरह की संदिग्धता मिलने पर पुलिस को पावर होगी कि प्रिवेंटिव एक्शन में मौके से राउंडअप कर लेगी।
पुलिस टीम ने पीयू सहित शहर के कई कॉलेजों को प्रमुखता से अपनी रडार लिस्ट में शामिल किया है। जहां, पुलिस तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरे, पेट्रोलिंग टीम, डीएसपी की चेकिंग व सक्रियता ज्यादा होगी। इनमें पंजाब यूनिवर्सिटी सहित डीएवी सेक्टर-10, सेक्टर-26 खालसा कॉलेज, एसडी कॉलेज-32 शामिल हैं।
जिन गाड़ियों व छात्रनेताओं पर प्रिवेंटिव एक्शन, होगी विशेष तैनाती:-
यूटी पुलिस की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में पूर्ण करवाने के लिए 97 छात्रनेताओं के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन में केस दर्ज किया। इसके साथ सीआईडी रिपोर्ट के अनुसार 117 संदिग्ध गाड़ियों की लिस्ट तैयार किया है। इन दोनों पर विशेष नजर रखने के लिए दो-दो लिस्ट के साथ पुलिस के अतिरिक्त जानकारी अधिकारियों की ड्यूटी होंगी।