फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बठिंडा के RTA सस्पेंड, बस परमिट जारी करने के मामले में परिवहन मंत्री ने की कार्रवाई 

Fri, 27 May 2022 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने यह कार्रवाई बस परमिट जारी करने के मामले में की है। कुछ दिन पहले ही भुल्लर ने ट्रांसपोर्ट प्रधान सचिव से रिपोर्ट मांगी थी।  
 
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार लगातार अभियान चलाए हुए है। परिवहन विभाग में गलत तरीके से बसों के परमिट जारी करने के एक मामले में बठिंडा के आरटीए की संदिग्ध भूमिका मिली है, जिसके बाद परिवहन मंत्री ने आरटीए बलविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को शिकायत मिली थी कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान बठिंडा में गलत तरीके से बसों के परमिट जारी किए गए हैं। शिकायत पर विभागीय मंत्री ने परिवहन सचिव को इसकी जांच के निर्देश दिए। जांच में आरटीए बलविंदर सिंह की भूमिका संदिग्ध मिलने की रिपोर्ट परिवहन सचिव ने विभागीय मंत्री भुल्लर को सौंपी। 

इसके बाद परिवहन मंत्री ने तत्काल प्रभाव से आरटीए को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि परमिट जारी करने के दौरान नियमों की पूरी तौर पर उल्लंघना हुई है। रिपोर्ट में कुछ और नामों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई गई है, इसलिए परिवहन मंत्री ने इस मामले में जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दूसरे जिलों में भी यही हालात
बसों के गलत तरीके से जारी किए गए परमिटों को लेकर दूसरे जिलों से भी शिकायतें मिल रही हैं। इनकी जांच की जा रही है, जल्द ही जिनकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही जिलों में तैनात जिन परिवहन विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है उन पर विभाग नजर रख रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें