हरियाणा में जाट आंदोलन की वजह से रेल डिवीजन फिरोजपुर से दिल्ली व मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी हैं। लगभग चौदह ट्रेनें रद्द हुई हैं। रविवार (शनिवार रात बारह बजे से) को 17 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
डिवीजनल रेलवे मैनेजर अनुज प्रकाश का कहना है कि ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे को काफी नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार को फिरोजपुर डिवीजन से दिल्ली की तरफ जाने वाली पंजाब मेल व जनता एक्सप्रेस मेल समेत चौदह ट्रेनें रद्द की गई हैं। शनिवार की चौदह ट्रेनें और रविवार को 17 ट्रेनें मिलाकर कुल 31 ट्रेनें रद्द की गई हैं।