ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश पढ़ा और इससे पहले पढ़ी गई अरदास में जरनैल सिंह भिंडरावाले, बाबा ठारा सिंह और जरनैल सुबेग सिंह को कौम का शहीद करार दिया। इस दौरान खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे और लाल किले पर झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू भी समागम में पहुंचे।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
वैक्सीन विवाद: विपक्ष के निशाने पर कैप्टन सरकार
पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार 400 रुपये प्रति खुराक कोवाक्सिन टीका खरीद कर 1060 रुपये में निजी अस्पतालों को बेचने के आरोप में चौतरफा घिरती नजर आ रही है। पहले से अपनी पार्टी में विरोध का सामना कर रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की और अमरिंदर सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर डाली।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में एक ने और तोड़ा दम
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। शनिवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से एक और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 53 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। प्रदेश के 22 जिलों में 369 मामले अब तक आ चुके हैं, जिनमें 47 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।
क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर