फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में बिजली सुधार पर खर्च होंगे पांच हजार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-2500 नए मुलाजिम होंगे भर्ती होंगे, आप संयोजक केजरीवाल व सीएम भगवंत मान ने की घोषणा
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को बिजली ढांचे में सुधार के लिए 5 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की। इस मौके पर बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने दावा किया कि पहले बिजली फॉल्ट की शिकायत दो घंटे में दूर होती अब यह 30 मिनट में निपटा दी जाएगी।
इसके साथ ही 7 दिन में 15 अक्तूबर तक 2500 नए मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे जबकि 2 हजार मुलाजिम ट्रेनिंग पर रखे जाएंगे। केजरीवाल व सीएम ने दोपहर 12 बजे लवली यूनिवर्सिटी में वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएमएम मान ने कहा कि पहले खबरें आती थी कि पंजाब में अंधेरा छाने वाला है। पंजाब में 2 दिन का कोयला बचा है। आज हमारे पास 25-25 दिन का कोयला सरप्लस है। हमें पता चला कि जीबीके कंपनी का थर्मल प्लांट बिकने लगा है। तब हमने सारा होमवर्क करके उस प्लांट को खरीद लिया। यह 540 मेगावाट बिजली बना रहा है।
विज्ञापन


मान बोले- बाढ़ आई विरोधियों ने कहा, भगवंत मान लेकर आया
हमें कोसने वालों की कमी नहीं है। बाढ़ आई तो कहा कि इसे भगवंत मान लेकर आया। क्या मैं हिमाचल में सुक्खू के पास गया था कि पहाड़ पंजाब की तरफ भेज दें? पहले सरकारी संस्थाओं को घाटे का सौदा बताकर अपने मित्रों को बेच दिया जाता था। आज भी तो यही चल रहा है। तेल बेच दिया, भेल बेच दिया। अकेली पंजाब सरकार ही ऐसी है जो इसके उलट चल रही है। आप सरकार ने पहले बिजली के 300 यूनिट फ्री किए। इसमें कोई नीला, हरा कार्ड नहीं चलता। लोगों का हर महीने 5 से 10 हजार रुपये बच रहे हैं। पहले किसानों को रात 1 बजे मिलती थी बिजली आज 12 घंटे मिल रही है। हमने नहरी सिस्टम ठीक करके पानी खेतों तक पहुंचाया। पहले इंडस्ट्री वालों को बिजली देने के दिन फिक्स थे। एनर्जी के ठेके उस समय के मंत्रियों ने ले रखे थे। पंजाब में रिवर्स माइग्रेशन शुरू हो चुकी है। 40-50 देशों से लोग यहां पढ़ने आ रहे हैं। हेल्थ को लेकर हमने आम आदमी क्लिनिक खोले हैं। अब तक 1 करोड़ 70 लाख लोग इलाज करवा चुके हैं।
एक साल के अंदर 8 हजार नए ट्रांसफार्मर लगेंगे: केजरीवाल
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भगवान किसी को देता है तो वो उसको ट्रस्टी बनाकर देता है। उसे यह जिम्मेदारी देकर भेजता है कि जितना घर के खर्चे के लिए चाहिए उतने रख लेना बाकी समाज को देना, यही काम पंजाबी कर रहे हैं। आज मैं पंजाब के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह छोटी बात नहीं है कि 24 घंटे बिजली आनी चाहिए। पावर कट नहीं लगने चाहिए। एक भी स्टेट बता दो जहां की सरकारों ने ऐसा सपना भी देखा हो। हम उनकी सोच से परे काम करने जा रहे हैं। हमने पहले मुफ्त बिजली देकर यह काम किया है। एक साल के अंदर 8 हजार नए ट्रांसफार्मर लगेंगे जबकि 77 नए सब स्टेशन बनेंगे। इससे पूरा का पूरा सिस्टम अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन


बड़े सोलर एनर्जी उत्पादकों को चंडीगढ़ बुलाया: अरो़ड़ा
मंत्री अरोड़ा ने कहा कि बिजली का 180 लोगों का काॅल सेंटर लुधियाना में है एक और कॉल सेंटर मोहाली में खोलेंगे। इससे जल्दी से जल्दी आपकी शिकायतों का हल होगा। बड़े सोलर एनर्जी उत्पादकों को चंडीगढ़ बुलाया और यहां सोलर एनर्जी पैदा करने के लिए बुलाया। हमने इसके लिए टेंडर मांगे हैं। आने वाले सालों में हम 10 हजार मेगावाट पावर पैदा करने जा रहे हैं। रोशन पंजाब योजना लोगों का आंदोलन है। यह पारदर्शिता का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें