फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab budget: सरकारी कर्मचारियों को जोर का झटका, रिटायरमेंट उम्र 60 से घटाकर 58 साल की

Fri, 28 Feb 2020 07:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शुक्रवार को विधानसभा में 2020-21 का बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों को जोर का झटका दिया। लंबे समय से बकाया डीए और छठे वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से घटाकर 58 साल करते हुए वित्त मंत्री ने 6 फीसदी डीए देने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि छठा वेतन आयोग इसी साल लागू करने के लिए बजट में 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने केजरीवाल माडल को अपनाते हुए राज्य में 12वीं कक्षा तक सभी बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा मुफ्त कर दी है जबकि बिजली के लिए पहले से जारी सब्सिडी को बनाए रखते हुए यह दावा भी किया है कि पीएसपीसीएल पहली बार मुनाफे में आ गया है। वित्त मंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बजट में भी इजाफा किया है। 

उन्होंने बेरोजगार युवाओं को 10 लाख स्मार्टफोन बांटने के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। रिटायरमेंट की उम्र में दो साल की कटौती का एलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह फैसला लागू करने के साथ ही राज्य की सरकारी नौकरियों में नई भर्तियां शुरु की जाएंगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। वित्त मंत्री ने शहरी क्षेत्रों के बाहरी इलाकों में सीएलयू में छूट देते हुए कहा कि इस फैसले से नए कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें