फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवंडी साबो में उपचुनाव की सुगबुगाहट भी शुरू

Mon, 10 Mar 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में खाली हुई तलवंडी साबो विधानसभा सीट का उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ तीस अप्रैल को होने की संभावना है।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में इस उप चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

तलवंडी साबो से कांग्रेस विधायक जीत महिंदर सिद्धू ने पिछले दिनों विधानसभा सत्र के दौरान ही अकाली दल ज्वाइन कर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी ज्वाइन करते समय ही प्रधान सुखबीर बादल ने सिद्धू को तलवंडी साबो से उम्मीदवार घोषित कर दिया था। अब सिद्धू के प्रतिद्वंद्वी रहे हरमिंदर जस्सी ने इस सीट से लॉबिंग शुरू कर दी है।

जस्सी खुद इस सीट से 1992 और 1997 में विधायक रह चुके हैं। पर 2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह, जीत मोहिंदर सिद्धू को अकाली दल से कांग्रेस में ले आए।

उसके बाद से लगातार तीन बार सिद्धू ही यहां से विधायक बने। उनके शिअद में जाने के बाद जस्सी अपनी परंपरागत सीट पर फिर सक्रिय हो गए हैं। पर इस बार वह अपने बेटे सनप्रीत सिंह जस्सी के लिए टिकट मांग रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने भी इस पर सहमति जता दी है। तभी रविवार को जस्सी ने अपने बेटे सनप्रीत के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेका।

इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने हलके के कांग्रेसी वर्करों के साथ मीटिंग भी की। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस सनप्रीत को उप चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल सबकी नजरें चुनाव आयोग पर लगी हैं। सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह ने कहा कि अभी विधानसभा से जीत मोहिंदर सिद्धू से संबंधित पत्र नहीं आया है।

आते ही रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी जाएगी, वही उप चुनाव के संबंध में फैसला लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें