फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। शहर की एक महिला को तंग करने के मामले में यूटी चंडीगढ़ पुलिस के कार्रवाई न करने के बाद पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश और सदस्य जस्टिस निर्मलजीत कौर ने एसएसपी कंवरदीप कौर को 10 जुलाई को मामले की सुनवाई से पहले अपना जवाब देने के लिए कहा है। दो बच्चों की 27 वर्षीय मां को परेशान होकर अपने रिश्तेदार के घर शिफ्ट होना पड़ा। आरोप के मुताबिक महिला को आरोपी दो महीने से परेशान कर रहा था। महिला अपने पति और बच्चों के साथ हल्लोमाजरा में रह रही है। उसका कहना है कि कॉलोनी में 24 साल के आरोपी ने पहले उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और बाद में तंग करने लग गया था। महिला का फोन नंबर पता कर कॉल करने के साथ संदेश भेज रहा था। वह महिला का हर जगह पीछा करता था। बीते 29 अप्रैल को महिला ने सेक्टर 31 थाने में डीडीआर भी दर्ज करवाई थी। आरोप के मुताबिक 2 मई को आरोपी महिला के रिश्तेदार के घर घुस गया, जहां वह रह रही थी। यहां उसके साथ गलत व्यवहार करने लगा। इस पर महिला ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई तो वह भाग गया। इसके बाद आरोपी ने हाथ की नसें काट लीं। उसे जीएमसीएच 32 अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से भी उसने महिला को कॉल की। वहीं मामले में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने डीडीआर भी दर्ज की थी। आरोपी नशेड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं एक पुलिस अफसर ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि आरोपी पहले महिला के साथ संबंध में था। आरोपी महिला को अपने पति को छोड़ने को कह रहा था। सेक्टर 31 थाने में शिकायत देने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। आरोपी ने जब अपनी नसें काटी थीं तो उसे एहतियातन पुलिस हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। एसएसपी ने कहा है कि वह जांच कर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें