फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह से मिले खेल मंत्री: क्रिकेटर को बताया युवाओं का प्रेरणास्त्रोत, टी-20 विश्वकप की शुभकामना भी दी

Thu, 15 Sep 2022 08:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खेल मंत्री मीत हेयर ने अर्शदीप सिंह को अक्तूबर में शुरू होने वाले विश्व कप में अच्छे खेल और भारतीय टीम के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अर्शदीप सिंह का प्रैक्टिस सेशन देखा और हौसलाफजाई भी की। इससे पहले खेल मंत्री ने सेक्टर-16 अकादमी के खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करके नेट प्रैक्टिस भी की।
विज्ञापन
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और अर्शदीप सिंह। - फोटो : @meet_hayer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 20-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को निजी तौर पर मिलकर मुबारकबाद दी। उन्होंने अर्शदीप सिंह को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की है कि वह अपने प्रदर्शन से देश और सूबे का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन


खेल मंत्री ने चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-24 के क्रिकेट ग्राउंड में अर्शदीप सिंह के साथ मुलाकात की। थोड़े समय में ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह आज नौजवानों के प्रेरणा स्रोत हैं। कड़ी मेहनत और समर्पण भावना के साथ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के साथ टीम में जगह बनाई और 11 मैचों के अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में आखिरी ओवरों में टीम का अहम खिलाड़ी बन गए। 

मीत हेयर ने अर्शदीप सिंह को अक्तूबर में शुरू होने वाले विश्व कप में अच्छे खेल और भारतीय टीम के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अर्शदीप सिंह का प्रैक्टिस सेशन देखा और हौसलाफजाई भी की। इससे पहले खेल मंत्री ने सेक्टर-16 अकादमी के खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करके नेट प्रैक्टिस भी की। इस मौके पर खेल विभाग के निदेशक राजेश धीमान, अकादमी के कोच जसवंत राय, संदीप दहिआ और अश्वनी गर्ग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें