फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री ने महिला मुक्केबाज की मां को सौंपा पांच लाख का चेक, ओलंपिक का खर्च उठाएगी सरकार

Wed, 02 Sep 2020 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला मुक्केबाज की मां को चेक सौंपते पंजाब के खेल मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब की पहली महिला मुक्केबाज सिमरजीत कौर की ओलंपिक तैयारियों का पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। यह घोषणा खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने की। इस मौके पर खेल मंत्री की ओर से महिला मुक्केबाज की मां राजपाल कौर को ओलंपिक में चयन होने पर पांच लाख रुपये की राशि का चेक भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के होनहार खिलाड़ियों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

विज्ञापन


खेल मंत्री ने बताया कि सिमरनजीत कौर ओलंपिक खेल के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज हैं। उन्होंने खिलाड़ी की माता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि देश को सिमरजीत कौर पर गर्व है, जिसने एशिया ओशेनिया क्वालीफाई मुकाबले में रजत पदक जीतकर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच में उपस्थिति दर्ज करने का दावा किया। 

उन्होंने कहा कि यह मुक्केबाज पंजाब की उन लड़कियों के लिए भी एक मिसाल हैं, जो मुक्केबाजी के खेल में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। साधारण परिवार की बेटी की यह असाधारण उपलब्धि है और उसे आगे बढ़ने में राज्य सरकार हर संभव मदद मुहैया करवाएगी। राणा सोढी ने सिमरनजीत कौर की ओलंपिक की तैयारी का समूचा खर्चा पंजाब सरकार द्वारा उठाने का भी एलान किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रवींद्र सिंह, यूथ कांग्रेसी नेता हरकरन सिंह वैद्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गांव से ही शुरू किया अपना कॅरियर 
लुधियाना जिले के गांव चकर की इस मुक्केबाज ने गांव से ही अपना कॅरियर बनाना शुरू किया। 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2018 में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2019 में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीते। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में भी सिमरजीत कौर ने तैयारी की। मौजूदा समय में वे ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त है।

यह भी देखें: हमारे यूटयूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें