फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-22बी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कुलदीप सिंह गिल आम आदमी पार्टी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 22बी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह गिल मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग ने कुलदीप सिंह का पार्टी में शामिल होने पर धन्यवाद किया। गर्ग ने कहा कि कुलदीप सिंह के शामिल होने से उनकी पार्टी शहरी क्षेत्रों में मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के कई बुद्धिजीवी लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भविष्य में कुलदीप सिंह गिल इस कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। कुलदीप सिंह गिल ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से निष्पक्ष होकर जनता के लिए काम करने की कोशिश करेंगे। जहां पर एमसी के कर्मचारी किसी कारण कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंच पाते, वह अपनी तरफ से कूड़े को उठाएंगे ताकि चंडीगढ़ के लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार जैसी बीमारी को दरकिनार कर केवल जनता के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें