फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से चूके विद्यार्थियों को बड़ी राहत, पीएसईबी का आदेश-स्कूलों में भरे जाएंगे फार्म

Thu, 16 Nov 2023 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सभी स्कूलों में 17 से 24 नवंबर तक एक ही समय में रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो खुलेगी। इस समय अवधि में भी अगर किसी विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन रह जाता है तो उसके लिए स्कूल प्रिंसिपल व कर्मचारी की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है, जो अभी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कंटीन्यूएशन फॉर्म नहीं भर पाए हैं। ऐेसे विद्यार्थियों के फॉर्म अब स्कूल स्तर पर ही भरे जाएंगे।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल 17 नवंबर से खुलेगा। इसमें स्कूल प्रबंधक विद्यार्थियों की बनती फीस के साथ पांच हजार रुपये प्रति विद्यार्थी जुर्माना चुकाएंगे। इस संबंधी पीएसईबी की अकादमिक शाखा के उपसचिव ने आदेश जारी किए हैं। बोर्ड मैनेजमेंट ने साफ किया है कि इसके बाद किसी को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: डराने वाला खुलासा: पंजाब में 16 साल बाद 1000 फुट नीचे मिलेगा पानी, सेंट्रल भूजल बोर्ड ने दी रिपोर्ट
विज्ञापन


पीएसईबी मैनेजमेंट के ध्यान में आया था कि राज्य के 23 जिलों में कई स्कूल ने विद्यार्थियों के अभी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस तरह के केस काफी संख्या में बोर्ड मुख्यालय में पहुंच रहे थे। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर बोर्ड मैनेजमेंट ने रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक मौका देने का फैसला लिया है। 

किसी भी स्कूल में कोई विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन से चूक न जाए, ऐसे में बोर्ड ने आदेश की कॉपी सभी स्कूलों को पहले ही भेज दी है। सभी स्कूलों में 17 से 24 नवंबर तक एक ही समय में रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो खुलेगी। इस समय अवधि में भी अगर किसी विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन रह जाता है तो उसके लिए स्कूल प्रिंसिपल व कर्मचारी की जिम्मेदारी होगी क्योंकि ऐसे विद्यार्थियों को रिवाइज्ड शेड्यूल के बाद ऑनलाइन एंट्री रजिस्ट्रेशन करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


याद रहे पीएसईबी अब सीबीएसई व आईसीएसई की तर्ज पर काम कर रहा है। ऐसे में बोर्ड ने सेशन शुरू करवाने से लेकर परीक्षाएं आयोजित करने तक शेड्यूल बना रखा है। उसी के मुताबिक ही यह सारी प्रक्रिया चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें