फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पंजाब भाजपा प्रधान को लेकर अटकलें तेज, जानिए कौन-कौन है रेस में?

Fri, 08 Sep 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नवरात्र में पंजाब भाजपा को नए प्रधान मिलने की संभावनाएं हैं। पार्टी हलकों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने मौजूदा प्रधान और केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला को हटाने का मन बना लिया। उनकी जगह किसी नए चेहरे को प्रधानगी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में सांपला की कुर्सी बरकरार रही। उसके बाद से ही उनको प्रधानगी से हटाने की अटकलें तेज हो गई थीं। इस समय सूबे के पांच नेताओं को प्रधानगी का दावेदार माना जा रहा है। उनमें से भी तीन की दावेदारी ज्यादा मजबूत दिख रही है।

दावेदारों में मौजूदा प्रदेश महामंत्री मनजीत राय व जीवन गुप्ता, उप प्रधान राकेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता नरिंदर परमार और राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक शामिल हैं। अमृतसर के श्वेत मलिक को पहले ही पार्टी राज्य सभा का सदस्य बना चुकी है। इसलिए उनकी दावेदारी कमजोर मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय सांपला, पंजाब भाजपा अध्यक्ष - फोटो : File Photo
वहीं, पठानकोट के पूर्व जिला प्रधान रहे नरिंदर परमार नाममात्र के प्रवक्ता हैं। बाकी तीनों नेताओं की तुलना में उनकी दावेदारी कमजोर मानी जा रही है। फिरोजपुर जिले से संबंधित मनजीत राय को सांपला का करीबी माना जाता है।

वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार को भी उनके नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। लुधियाना के जीवन गुप्ता भी सांपला गुट के ही हैं। सूत्र बताते हैं कि दिनेश कुमार ने भी मनजीत राय और जीवन गुप्ता की सिफारिश की है। वहीं, राकेश राठौर को पूर्व प्रधान कमल शर्मा का करीबी माना जाता है। वह शर्मा के साथ महासचिव थे और शर्मा के दबाव में ही सांपला को उन्हें मौजूदा कमेटी में उप प्रधान बनाना पड़ा।

कमल शर्मा और विजय सांपला गुट अपने-अपने लोगों के लिए लॉबिंग में लगे हैं। कई नेताओं ने तो दिल्ली में डेरा डाल रखा है। माना जा रहा है कि श्राद्ध खत्म होते ही नवरात्र में नए प्रधान का एलान कर दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें