पंजाब स्टेट बस स्टैंड मैनेजमेंट कंपनी (पनबस) में 1250 कंडक्टर, 1250 ड्राइवर और 200 वर्कशॉप श्रमिक ठेके के आधार पर भर्ती किए जाएंगे। ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने बताया कि भर्ती पारदर्शिता से होगी।
भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी और इसकी जिम्मेदारी पंजाब यूनिवर्सिटी को दी गई है। वर्कशॉप श्रमिकों की परीक्षा 22 नवंबर और ड्राइवर-कंडक्टर की परीक्षा 23 नवंबर को होगी।
सभी उम्मीदवारों को रोल नंबर डाक से भेजे जा चुके हैं। इसे विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। कोहाड़ ने उम्मीदवारों से अपील की कि भर्ती के लिए किसी के झांसे में न आएं।