फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM की घोषणा, एक माह में भरे जाएंगे नेत्रहीनों के आरक्षित पद

Mon, 04 Apr 2016 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तमाम विभागों में नेत्रहीनों के लिए आरक्षित 1084 पद भरने की प्रक्रिया एक महीने में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड की सूबा इकाई को इस संबंध में आश्वासन दिया। बैठक के दौरान बादल ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को हिदायत दी कि सभी विभागों से वह खुद तालमेल करें। भर्ती प्रक्त्रिस्या को समय से पूरा करना यकीनी बनाएं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने सीएम को बताया कि नेत्रहीनों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए गए हैं। ये आवेदन अगली कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए हैं। ग्रुप ए के पदों की भर्ती पंजाब राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा की जानी है। बाकी ग्रुपों के पदों की भर्ती एक महीने में पूरी कर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

फेडरेशन की मांग पर सहमति जताते हुए सीएम ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि 162 हॉबी टीचरों से जेबीटी में तब्दील किए पदों को फिर हॉबी टीचरों में बदला जाए। इन पर भरती की प्रक्रिया तीन महीने में पूरी की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने जमालपुर, लुधियाना स्थित नेत्रहीनों के सरकारी स्कूलों में बारह पद दोबारा सृजित कर भरती प्रक्रिया शुरू करने को कहा। ताकि स्कूल का कामकाज सुचारु ढंग से चल सके। फेडरेशन ने सीएम का धन्यवाद किया। इस मौके खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह, मुख्य संसदीय सचिव फरजाना आलम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें