यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ढिल्लवां, प्रदेश महासचिव गुरजीत कौर खेड़ी और प्रेस सचिव रणदीप संगतपुरा ने कहा कि राज्य सरकार ने नई अध्यापक योग्यता परीक्षा लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है लेकिन पहले ही इस परीक्षा को पास कर चुके उम्मीदवार रोजगार प्राप्ति के लिए जूझ रहे हैं। पहले ही टेस्ट पास उम्मीदवारों की संख्या 50 हजार है। नए टेस्ट के बाद संख्या और बढ़ जाएगी। जबकि राज्य के सरकारी स्कूलों में करीब 30 हजार पद रिक्त पड़े हैं।
इस मौके विभिन्न जत्थेबंदियों के नेता परमजीत कौर, रघवीर भवानीगढ़, कुलविंदर नदामपुर, देवी दयाल, स्वर्णजीत सिंह, हरजिंदर झुनीर और बलवीर लौंगोवाल ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार मेलों के नाम पर नौजवानों को भरमा रही है। कंपनियां 5 और 7 हजार रुपये की मामूली वेतन पर नौजवानों का शोषण कर रही हैं।
प्रदेश नेता मनजीत कौर, युद्धजीत बठिंडा, बलकार मघानिया, जसकरण मुक्तसर, अमन सेखा, नवजीवन बरनाला, संदीप गिल, दिलबाग लंबी और जग्गी जोधपुर ने कहा कि नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने तक पक्का मोर्चा जारी रखा जाएगा।