फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बादल की तबीयत खराब, पीजीआई में भर्ती

Sat, 23 Jan 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर में शुक्रवार को संगत दर्शन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई। ठंड लगने और थकान की शिकायत के बाद सीएम को नवांशहर के आईवीवाई अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीजीआई के पल्मनेरी विभाग के एचओडी डॉक्टर डी बेहरा ने बताया कि बादल स्वस्थ हैं। सर्दी होने की शिकायत पर उन्हें यहां लाया गया था। शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस दौरान पंजाब के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और मीडिया सलाहकार हरचरण सिंह बैंस मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार दोपहर से ही मुख्यमंत्री को बुखार आ रहा था। उन्हें चेस्ट में इंफेक्शन की शिकायत हैं। पीजीआई में मुख्यमंत्री को श्वास विभाग के आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें रात भर आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें