फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के अगले सीएम चेहरे का एलान करने आए राहुल गांधी पर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा-उनका क्या अधिकार है 

Sun, 06 Feb 2022 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी पार्टी में कोई पद नहीं रखते हैं, इसलिए वह आज किस क्षमता और अधिकार से पार्टी के सीएम उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गजेन्द्र शेखावत। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिकार पर सवाल उठाए। भाजपा ने सवाल पूछा कि राहुल गांधी आज किस हैसियत और अधिकार से पार्टी के सीएम उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी पार्टी में कोई पद नहीं रखते हैं, इसलिए वह आज किस क्षमता और अधिकार से पार्टी के सीएम उम्मीदवार की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम उम्मीदवार चुनना वास्तव में पार्टी का विशेषाधिकार है, लेकिन पंजाब के लोग यह जानना चाहेंगे कि कांग्रेस के 50 सांसदों में से एक होने के अलावा अभी पार्टी में राहुल गांधी का क्या अधिकार है। शेखावत ने कहा कि गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा कि अब उनकी एकमात्र योग्यता यह है कि उनके पास गांधी उपनाम है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की दौड़ से सुनील जाखड़ को बाहर करने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को न केवल पंजाब के लोगों बल्कि पूरे देश को ये स्पष्टीकरण देना चाहिए कि मुख्यमंत्री पद के लिए जाखड़ के नाम पर क्यों नहीं विचार किया गया।
विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने हाल ही में दावा किया था कि पिछले साल अमरिंदर सिंह के अचानक पार्टी छोड़ देने के बाद 42 विधायक उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। अबोहर में एक सभा को संबोधित करते हुए ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में जाखड़ ने यह बात कही थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें