फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका मैच में ‘धोनी’ की आखिरी पारी, कई उपलब्धियां इनके नाम

Mon, 04 Dec 2017 07:24 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
Punjab Police Sniffer Dog 'Dhoni' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में होने वाले दूसरे वनडे मैच में धोनी अपनी आखिरी पारी खेलेंगे। इसके बाद वह संन्यास ले लेेंगे। चौंकिए नहीं, यहां क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नहीं बल्कि पंजाब पुलिस के स्निफर डॉग धोनी की बात हो रही है। वह दस साल की सेवाओं के बाद पुलिस द्वारा रिटायर किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक धोनी पंजाब पुलिस का स्निफर डॉग है। वह बम जैसी किसी भी चीज की पहचान करने में माहिर है। फरवरी 2007 से सेवाएं दे रहा है। इस दौरान वह कई देशों के राष्ट्रपति, पाक  के प्रधानमंत्री साथ ही भारत पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप मैच समेत कई अहम आयोजनों में ड्यूटी दे चुका है। लेकिन करीब दस साल सेवाएं देने के बाद वह अब बुजुर्ग हो गया है। हालांकि फिजिकल रूप से फिट है। लेकिन अब उसे पंजाब पुलिस से रिटायर किया जाएगा। ऐसे में पीसीए में 13 दिसंबर को होने वाले भारत श्रीलंका मैच में वह आखिरी बार ड्यूटी देगा।

डेरा प्रकरण में भी रही अहम भूमिका
इस दौरान जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाई गई तो उस समय भी धोनी पर अहम जिम्मेदारी थी। शहर के बार्डर एरिया में उसकी तैनाती थी। साथ ही तीन दिन तक चले आपरेशन में धोनी ने लगातार काम किया। साथ ही सजा सुनाए जाने के बाद जब तक डेरा समर्थकों को जिले की सीमाओं से बार नहीं निकाला गया था, तब तक धोनी ड्यूटी पर रहा था। इसके अलावा सारे मैचों व अन्य दौरों पर वह जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉन व प्रीति भी होंगे रिटायर

Punjab Police Sniffer Dog 'Priti' - फोटो : अमर उजाला
फ्रैक्चर के चलते प्रतियोगिताओं में नहीं गया
वैसे धोनी काफी तंदरुस्त था। लेकिन उसकी एक टांग में फ्रैक्चर, जिसके चलते उसे प्रतियोगिताओं में नहीं ले जाया जाता था। हालांकि वह काफी सक्रिय था। साथ ही अन्य कामों को पूरा करता था।

जॉन व प्रीति भी होंगे रिटायर
धोनी  के साथ जॉन व प्रीति भी पुलिस से विदाई लेंगे। मर्डर केस को ट्रैक करने में  प्रीति अहम भूमिका निभाती है। इसने चमकौर साहिब व सोहाना के मर्डर केसों को हल करने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं, वह चार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। फिल्लौर में पिछले दिनों हुई प्रतियोगिता में पंजाब विजेता रही थी। इसी तरह जॉन नारकोटिक्स मामलों में माहिर है। इसने पंजाब लेवल पर एक गोल्ड मेडल जीता हो। इसे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बाजारों की चेकिंग में लगाया जाता है ताकि नशीले पदार्थों का पता लगाया जा सके।

800 रुपये से शुरू होगी नीलामी की बोली
डॉग स्क्वायड के इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद डॉगी की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक डॉगी के लिए रिजर्व बोली 800 रुपये रखी जाएगी। इसके बाद सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ये डॉगी सौंप दिए जाएंगे। 

दूध और अंडों का शौकीन है धोनी
 धोनी व उसके साथियों को दूध और अंडे काफी पसंद हैं। इसका पुलिस द्वारा भी पूरा ख्याल रखा जाता है। उन्हें दो टाइम एक-एक लीटर दूध, एक -एक किलो पैडीगिरी व दो- दो अंडे दिए जाते हैं।

धोनी ने 10 फरवरी 2007 को पुलिस फोर्स ज्वाइन की थी। जब इसे अहमदगढ़ से लाया गया था, तब उसकी उम्र तीन महीने थी। फिल्लौर अकादमी में ट्रेनिंग के बाद यह लगातार पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहा था। - अमरीक सिंह, इंचार्ज, डॉग स्क्वायड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें