फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar Blast: पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, कॉल डंप उठाया, कई लोगों से पूछताछ

Wed, 10 May 2023 10:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में सारागढ़ी सराय के पास धमाकों की दहशत का असर पर्यटकों की संख्या पर भी पड़ा है। इस घटना के बाद अमृतसर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। अमृतसर शहर के होटलों में 45 फीसदी बुकिंग रद्द हुई हैं।
विज्ञापन
अमृतसर धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में हेरिटेज स्ट्रीट में शनिवार रात और सोमवार सुबह हुए दो धमाकों की जांच में एनआईए और एनएसजी की एंट्री के बाद स्थानीय पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस हेरिटेज स्ट्रीट और आसपास लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाल विस्फोट करने वालों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि मामले की जांच के दौरान अभी तक सामने आए तथ्यों व अन्य जानकारियों को लेकर पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार रात और सोमवार की सुबह हुए धमाकों के दौरान वहां मौजूद मोबाइल कॉल का डंप उठाया है, ताकि पता लगाया जा सके कि घटना से पहले कौन-कौन लोग और घटना के दौरान कौन-कौन वहां मौजूद था? पुलिस अलग-अलग मोबाइल कंपनियों से संपर्क भी कर रही है।

कमिश्नरेट के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कल रात तक घटनास्थल के आसपास के पूरे इलाके में 100 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया है लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने दो संदिग्धों को लेकर पूछताछ की लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन


पार्किंग में काम करने वाले से पूछताछ
दूसरी तरफ पुलिस ने हेरिटेज स्ट्रीट में एक दुकान पर काम करने वाले तीन लोगों से पूछताछ की। सारागढ़ी पार्किंग में काम करने वाले एक लड़के से भी पूछताछ की है। इसके अलावा पुलिस कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद अमृतसर पहुंची एनआईए और एनएसजी की टीमों ने मौके से मिट्टी और पत्तों के सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच को भेजा है।

एक कांग्रेस नेता समेत 18 हिरासत
अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में हुए दो बम धमाकों में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। पुलिस ने इसमें शहर के एक कांग्रेस नेता समेत 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बम धमाकों के मामले में लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस ने इसमें एक स्थानीय कांग्रेस नेता, पार्किंग के कुछ वर्करों के अलावा स्थानीय अन्नगढ़ में पटाखे बनाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

पर्यटकों की संख्या पर पड़ा असर
अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में सारागढ़ी सराय के पास धमाकों की दहशत का असर पर्यटकों की संख्या पर भी पड़ा है। इस घटना के बाद अमृतसर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। अमृतसर शहर के होटलों में 45 फीसदी बुकिंग रद्द हुई हैं।

इनर वाल सिटी होटल एसोसिएशन के सदस्य सतनाम सिंह कंडा कहते हैं कि धमाकों का प्रभाव होटल बुकिंग पर पड़ा है। श्री हरमंदिर साहिब के आसपास के होटलों में पहले से हुई 45 फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं को यहां तीन-चार दिन रुकना था, वह एक दिन ही रुककर वापस या हिमाचल व जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें