फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: कोलकाता से आए परिवार से लूट, अंबाला से आए युवक पर हमला

Wed, 10 May 2023 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों का कहर, तेजधार हथियार से किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। अंबाला से आए एक परिवार के साथ लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने नुकीले और तेजधार हथियारों के साथ एक युवक को घायल कर दिया है। घायल करने के बाद मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।


जानकारी के अनुसार गौतम राणा निवासी गीता नगरी अंबाला सिटी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने और परिवार के सदस्यों के साथ अमृतसर आए। मंगलवार रात्रि किला गोविंदगढ़ से चौक लोहागढ़ की तरफ जा रहे थे। गौशाला के सामने पहुंचे तो तीन लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। उनके दोस्त सन्नी की बहन वंशिका से मोबाइल फोन लूटने लगे तो उन्होंने इसका विरोध किया। आरोपियों ने सन्नी पर हमला कर दिया। सन्नी पर नुकीले और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी सन्नी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। थाना डी डिवीजन की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों की तलाश जारी

इसी तरह कोलकाता से आए एक परिवार के साथ लूट की वारदात हुई है। संइकत कुमार निवासी न्यू इंदरपुरी हाउसिंग सोसायटी कोलकाता ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए आए हैं, होटल स्टार में ठहरे हैं। मंगलवार की रात को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद होटल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, 15000 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस था। थाना बी डिवीजन की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें